अपहर्ताओं के चंगुल से बच निकला छात्र

दलसिंहसराय : अपहर्ताओं के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहा सुदर्शऩ बछवाड़ा रेल पुलिस के बरामद कर सूचना दिये जाने पर परिजन उसे लेकर बुधवार की देर संध्या घर पहुंचे. हालांकि संवाद प्रेषण तक स्थानीय थाने को मामले की सूचना नहीं दी जा सकी थी़ घटना को लेकर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखू वार्ड […]

दलसिंहसराय : अपहर्ताओं के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहा सुदर्शऩ बछवाड़ा रेल पुलिस के बरामद कर सूचना दिये जाने पर परिजन उसे लेकर बुधवार की देर संध्या घर पहुंचे. हालांकि संवाद प्रेषण तक स्थानीय थाने को मामले की सूचना नहीं दी जा सकी थी़
घटना को लेकर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखू वार्ड एक निवासी राम कुमार झा का 12 वर्षीय पुत्र व सातवीं कक्षा का छात्र सुदर्शन ने आप बीती सुनाते हुए बताया कि सिर में दर्द होने की वजह से मध्य विद्यालय दलसिंहसराय से अपने शिक्षकों से छुट्टी लेकर घर के लिए करीब 12 बजे निकला था़
स्कूल से बाहर निकलते ही महज कुछ दूरी पर खड़े मुंह में जाली लगाये दो युवकों ने उसे रोक कर अपने कब्जे में लेते हुए स्टेशन पर उसकी मम्मी के बुलाने की बात कह कर चलने को कहा़ युवकों के न पहचानने पर जाने से इनकार करने पर मुंह दबाकर पैदल ही दोनों युवक उसे रेलवे लाइन होते हुए स्टेशन ले गय़े
ट्रेन आते ही उसमें बैठा दिया़ गाड़ी जैसे ही स्टेशन से खुली तभी उन लोगों ने पास से दाल भरी पुरी व पानी निकाल कर उसे देते हुए खाने को कहा़ इनकार करने पर जबरन उसे पुरी खिलाकर पानी पिलायी़ इसी बीच बछवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर किसी का फोन आने पर वे दोनों नीचे उतर कर बात करने लग़े तभी मौका पाकर वह भी नीचे उतर गया और जोर-जोर से रोने लगा़
तब आसपास के जुटे लोग उससे पूछताछ करने लग़े फिर दो पुलिस अंकल उसे साथ ले गये और पूछ कर घरवालों को इसकी सूचना दी़ घरवाले उसे साथ ले आय़े
उसे साथ ले जाने वाले युवक कौन थे इसको लेकर उसने कहा कि उनके मुंह पर जाली जैसा कुछ था. जिससे वह पहचान नहीं सका़ लौटने के बाद वह सिर व पेट दर्द की शिकायत भी कर रहा था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >