फोटो-17 जायजा लेते जिला जज व अन्य पुपरी : अनुमंडल न्यायालय का भवन व अन्य काम पूरा हो चुका है. जिला जज संजय प्रिय ने मंगलवार को भवन व सभी कक्षों का जायजा लिया. उद्घाटन के लिए मंच स्थल का भी जायजा लिया. यहां की तैयारी पर संतोष व्यक्त किया. स्थानीय अधिकारियों को दीवार पर आगे से लाल रंग से कोर्ट का नाम लिखवाने, खिड़कियों में परदा, बोर्ड लगाने, गाड़ी पार्किंग स्थल को सुदृढ़ कराने, पांच प्रकार के फलदार वृक्ष लगाने व न्यायिक अधिकारियों के लिए दो आवासीय फ्लैट की व्यवस्था कराने समेत अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिला जज ने बताया कि 21 से 24 जुलाई के बीच किसी भी दिन उद्घाटन संभव है. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उद्घाटन करेंगे. निरीक्षण के दौरान सीजेएम अशोक कुमार गुप्ता, सब जज आलोक पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार, डीएसपी शैशव यादव, बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा, सीओ लवकेश कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, भवन निर्माण के अभियंता नवल कुमार व अरुण कुमार भी मौजूद थे.
21 से 24 जुलाई के बीच कोर्ट का उद्घाटन
फोटो-17 जायजा लेते जिला जज व अन्य पुपरी : अनुमंडल न्यायालय का भवन व अन्य काम पूरा हो चुका है. जिला जज संजय प्रिय ने मंगलवार को भवन व सभी कक्षों का जायजा लिया. उद्घाटन के लिए मंच स्थल का भी जायजा लिया. यहां की तैयारी पर संतोष व्यक्त किया. स्थानीय अधिकारियों को दीवार पर […]
