फोटो नंबर-11 ताला तोड़वाते बीडीओ नीरज आनंद व अन्य रून्नीसैदपुर : स्थानीय एसएसबी कैंप परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का अंतत: ताला काट दिया गया. अब गोदाम का प्रभार बीएओ रवींद्र चौधरी को दिया गया है. बता दें कि कार्यपालक सहायक रवि भूषण झा ने गोदाम का चाबी नहीं दी. तब वरीय अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ नीरज आनंद ने मंगलवार को अपनी मौजूदगी में गोदाम का ताला कटवा कर बीएओ को प्रभार दिलाया. बीडीओ श्री आनंद ने बताया कि 21 मार्च को डीएम डॉ प्रतिमा द्वारा गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया था. इस दौरान धान खरीद में अनियमितता पायी गयी थी. डीएम के निर्देश पर जांच में दोषी पाये गये कार्यपालक सहायक रवि भूषण झा को निलंबित कर दिया गया था. बार-बार के आग्रह के बावजूद श्री झा गोदाम का चाबी नहीं सौंपे. गोदाम में धान रखा हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा मिलर को धान की आपूर्ति करने के निर्देश के आलोक में गोदाम का ताला तोड़ा गया है.
नहीं दिया चाबी तो तोड़ा गया ताला
फोटो नंबर-11 ताला तोड़वाते बीडीओ नीरज आनंद व अन्य रून्नीसैदपुर : स्थानीय एसएसबी कैंप परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का अंतत: ताला काट दिया गया. अब गोदाम का प्रभार बीएओ रवींद्र चौधरी को दिया गया है. बता दें कि कार्यपालक सहायक रवि भूषण झा ने गोदाम का चाबी नहीं दी. तब वरीय अधिकारी के निर्देश पर […]
