— खैरवी से हलेश्वर स्थान तक जायेगी शोभा यात्रा सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के खैरवी कैलाशी नगर शांति वन स्थित श्री विराट स्वरूप चारों धाम मंदिर से 17 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का विराट शोभा रथ पद यात्रा निकाली जायेगी. इस संबंध में महंत कैलाशी देवी ने बताया कि शोभा रथ पद यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर विभिन्न मार्ग होते बाबा हलेश्वर स्थान धाम पहुंचेगी. वहां श्रद्धालुओं व साधु-संतों द्वारा जलाभिषेक, महा आरती व महा प्रसाद के बाद पुन: विराट स्वरूप चारों धाम मंदिर परिसर लौटेगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की जायेगी. बाद में महा प्रसाद का वितरण होगा.– जगन्नाथपुरी की तर्ज पर शोभा यात्रा महंत श्रीमती कैलाशी ने बताया कि शोभा यात्रा जगन्नाथपुरी की तर्ज पर निकाला जायेगा, जिसमें विभिन्न स्थानों से आये सैकड़ों साधु-संत शामिल होंगे. उन्होंने जिले के श्रद्धालुओं से उक्त शोभा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया.
भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा 17 को
— खैरवी से हलेश्वर स्थान तक जायेगी शोभा यात्रा सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के खैरवी कैलाशी नगर शांति वन स्थित श्री विराट स्वरूप चारों धाम मंदिर से 17 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का विराट शोभा रथ पद यात्रा निकाली जायेगी. इस संबंध में महंत कैलाशी देवी ने बताया कि शोभा रथ पद यात्रा मंदिर परिसर […]
