मेनू में चावल और बन रही थी खिचड़ी

नानपुर : प्रखंड के स्कूलों में एमडीएम का बूरा हाल है. विभागीय अधिकारी यहां का हाल जान कर भी खामोश है. अधिकांश स्कूलों में मेनू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जाता है. प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा उर्दू में सोमवार को एमडीएम में बच्चों के लिए खिचड़ी बनायी जा रही थी, जबकि मेनू के अनुसार चावल खिलाना […]

नानपुर : प्रखंड के स्कूलों में एमडीएम का बूरा हाल है. विभागीय अधिकारी यहां का हाल जान कर भी खामोश है. अधिकांश स्कूलों में मेनू के अनुसार भोजन नहीं बनाया जाता है. प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा उर्दू में सोमवार को एमडीएम में बच्चों के लिए खिचड़ी बनायी जा रही थी, जबकि मेनू के अनुसार चावल खिलाना है. स्कूल में कहीं भी मेनू का उल्लेख नहीं था.

प्रधान शिक्षिका की दलील

प्रधान शिक्षिका फिरोजा खातून ने बताया कि तीन रसोईया है और सभी बीमार है. इसी कारण खिचड़ी बनायी जा रही है. प्राथमिक विद्यालय बहेड़ा कन्या में 92 बच्चे मौजूद थे. मेनू का कहीं उल्लेख नहीं था. एमडीएम में चावल बनाया जा रहा था. रसोईघर में सब्जी का कोई अता पता नहीं था. सोमवार को चावल, मिश्रित दाल व हरी सब्जी बनाना होता है.

बाजार से आ रही सब्जी

उक्त स्कूल की प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी ने बताया कि मेनू का उल्लेख था जो मिट गया है. बाजार से सब्जी लाने के लिए भेजा गया है. इधर, कक्षा पांच की छात्र शोभा कुमारी समेत अन्य ने बताया कि मेनू के अनुसार भोजन नहीं बनता है. सब्जी में आटा मिला कर खिलाया जाता है. शिकायत करने पर प्रधान शिक्षिका पिटाई करती है.

क्या कहते हैं अधिकारी

बीइओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि संबंधित प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा और जवाब मिलने तक वेतन बंद रहेगा. एमडीएम प्रभारी प्रमोद बिहारी मंडल ने भी स्पष्टीकरण पूछे जाने व कार्रवाई की बात कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >