ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जान

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी से दरभंगा जा रही सवारी गाड़ी की इंजन के आगे छलांग लगा एक व्यक्ति ने जान दे दी. मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है. उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बतायी जा रही है. वह ब्लूपैंट, लाल टी-सर्ट व सफेद गमछा रखे हुए था. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति […]

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी से दरभंगा जा रही सवारी गाड़ी की इंजन के आगे छलांग लगा एक व्यक्ति ने जान दे दी. मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है. उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बतायी जा रही है. वह ब्लूपैंट, लाल टी-सर्ट व सफेद गमछा रखे हुए था. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त अज्ञात व्यक्ति मेहसौल व अमघट्टा गुमटी के बीच रेलवे ट्रैक पर बैठा था. सामने सीतामढ़ी से 55282 सवारी गाड़ी दरभंगा जा रही थी, उक्त व्यक्ति ने ट्रेन की इंजन के आगे छलांग लगा दी और इंजन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >