दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

फोटो नंबर-17 व 18, घटनास्थल पर कैंप कर रहे एसपी, सदर डीएसपी व सशस्त्र पुलिस बल– लड़की के अपहरण को लेकर उपजा विवाद– लहुरिया गांव में तनाव, डीएम-एसपी कर रहे कैंपपरिहार. बेला थाना अंतर्गत लहुरिया बसवरिया गांव की एक नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट की […]

फोटो नंबर-17 व 18, घटनास्थल पर कैंप कर रहे एसपी, सदर डीएसपी व सशस्त्र पुलिस बल– लड़की के अपहरण को लेकर उपजा विवाद– लहुरिया गांव में तनाव, डीएम-एसपी कर रहे कैंपपरिहार. बेला थाना अंतर्गत लहुरिया बसवरिया गांव की एक नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट की हुई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने पर डीएम डॉ. प्रतिमा व एसपी हरिप्रसाथ एस समेत कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. इसके अलावा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम व एसपी के आदेश पर लहुरिया गांव को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है. — क्या है मामलालहुरिया बसवरिया गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत करते हुए बेला थाना पुलिस को एक आवेदन रविवार को दिया. अपहरण का आरोप जितेंद्र कुमार पर लगाया गया. सहयोगी के रूप में शिवजी चौधरी, राकेश चौधरी, छबीला चौधरी व सुरेश चौधरी को भी आरोपित किया गया. सोमवार को प्राथमिकी दर्ज होने की भनक लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गये. परंपरागत हथियार से लैस होकर दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. सूचना मिलने पर बेला थानाध्यक्ष संजीत कुमार सशस्त्र बलों के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर डीएम व एसपी के अलावा सदर डीएसपी मिथिलानंद उपाध्याय, सदर एसडीओ संजीव कुमार, एसडीसी केके उपाध्याय समेत कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये. समाचार लिखे जाने तक स्थिति प्रशासनिक नियंत्रण में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >