सरकार की उपलब्धि जनता को बताये : संतोष

फोटो नंबर- 13 व 14 सम्मेलन में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा व अन्य — रीगा में हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन — मोदी सरकार ने की बिहार की अनदेखी रीगा. बलभद्र उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. मौके पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष […]

फोटो नंबर- 13 व 14 सम्मेलन में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा व अन्य — रीगा में हुआ जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन — मोदी सरकार ने की बिहार की अनदेखी रीगा. बलभद्र उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. मौके पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों से वोटरों को अवगत कराना पार्टी का लक्ष्य है. कहा, सीएम नीतीश कुमार ने सूबे से बेरोजगारी दूर करने, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली की व्यवस्था में सुधार लाने का ईमानदार प्रयास किया है. — योजनाओं की राशि में कटौती जदयू के वरीय नेता राणा रणधीर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार की अनदेखी कर रही है. सभी योजनाओं की राशि में कटौती की जा रही है. पार्टी के वरीय नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार का निरंतर विकास नीतीश के शासन काल में हीं संभव है. जदयू नेत्री किरण गुप्ता ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उठाये गये कदम के लिए नीतीश सरकार की सराहना की. — चुनाव की तैयारी में जुटे सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. मौके पर पार्टी के वरीय नेता लखनदेव ठाकुर, अभिराम पटेल, बिंदेश्वर कापड़, मनोहर पटेल, राम स्वार्थ ठाकुर, विनोद पटेल व अनिल कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. सम्मेलन की अध्यक्षता कैलाश बिहारी मिश्र व संचालन बैरगनिया प्रखंड अध्यक्ष मिनहाजुल अंसारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >