फोटो नंबर- 11 बथनाहा के सम्मेलन में मंचासीन पूर्व सांसद मीना देवी व अन्य बथनाहा. जदयू कार्यकर्ता गोपाल महतो के प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान परिसर में सोमवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजगीर सिंह ने की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद मीना देवी ने सीएम नीतीश कुमार की शिक्षा नीति से अवगत कराया. गन्ना मंत्री डॉ. रंजू गीता ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव का कैसे सामना किया जाये और कैसे सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत हो, पर चर्चा की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामजीवन प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, रामेश्वर महतो कुशवाहा, शोभा देवी, पवन देवी, अशोक मंडल, अर्जुन मंडल, जय नारायण सिंह, सीताराम ठाकुर, ठागा सिंह व रामकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
नीतीश सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
फोटो नंबर- 11 बथनाहा के सम्मेलन में मंचासीन पूर्व सांसद मीना देवी व अन्य बथनाहा. जदयू कार्यकर्ता गोपाल महतो के प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान परिसर में सोमवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजगीर सिंह ने की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद मीना देवी ने […]
