आवास सेवा संघ जिला इकाई का पुनर्गठन

— चंदन जिलाध्यक्ष एवं दिलीप उपाध्यक्ष बनें– गौसिया बनी महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष, शालिनी सचिवसीतामढ़ी. राज्य ग्रामीण आवास सेवा संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को गांधी मैदान स्थित ललित आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सर्राफ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अधीन इंदिरा आवास योजना अंतर्गत कार्यरत सभी […]

— चंदन जिलाध्यक्ष एवं दिलीप उपाध्यक्ष बनें– गौसिया बनी महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष, शालिनी सचिवसीतामढ़ी. राज्य ग्रामीण आवास सेवा संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को गांधी मैदान स्थित ललित आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सर्राफ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अधीन इंदिरा आवास योजना अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मी उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नयी कार्यकारिणी में चंदन कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, दिलीप कुमार मंडल को उपाध्यक्ष, राणा रणधीर कुमार को कोषाध्यक्ष, विकास कुमार को अंकेक्षक, संतोष कुमार को प्रधान सचिव, लाल बहादुर मंडल को संयोजक, राकेश रोशन को सह संयोजक, विजय राय एवं संतोष कुमार को उप संयोजक, सरोज कुमार राय को जिला सचेतक, सुशील कुमार एवं संजय कुमार को उप सचेतक, राजेश कुमार राम को सह सचेतक, मो. नौशाद को जिला मुख्य प्रवक्ता सह कार्यालय सचिव, नील कमल राजा को जिला प्रवक्ता, जयकिशोर कुमार को जिला सूचना प्रभारी सह प्रवक्ता, रामप्रवेश यादव को प्रदेश संरक्षक, चंद्रशेखर पासवान को प्रदेश कोषाध्यक्ष, गौसिया नाज कादिरी को महिला जिलाध्यक्ष एवं शालिनी को सचिव नियुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >