कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे कई दिग्गज

फोटो नंबर- 34 जायजा लेते विधायक प्रतिनिधि व अन्य परसौनी : स्थानीय जनता उच्च विद्यालय में मंगलवार को बेलसंड विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होना है. इसमें परसौनी, तरियानी व बेलसंड के जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे. उक्त हाई स्कूल में सम्मेलन की तैयारी चल रही है. रविवार को तैयारी का जायजा लेने के दौरान विधायक प्रतिनिधि […]

फोटो नंबर- 34 जायजा लेते विधायक प्रतिनिधि व अन्य परसौनी : स्थानीय जनता उच्च विद्यालय में मंगलवार को बेलसंड विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होना है. इसमें परसौनी, तरियानी व बेलसंड के जदयू कार्यकर्ता शामिल होंगे. उक्त हाई स्कूल में सम्मेलन की तैयारी चल रही है. रविवार को तैयारी का जायजा लेने के दौरान विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, लघु सिंचाई मंत्री मनोज कुशवाहा, गन्ना मंत्री डॉ रंजु गीता, विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, रून्नीसैदपुर विधायक गुड्डी देवी, बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान, पूर्व सांसद नवल किशोर राय व जिलाध्यक्ष रामजीवन प्रसाद समेत अन्य शामिल होंगे. मंच के निरीक्षण के दौरान श्री चौहान के साथ नसीम अंसारी, राजेश मंडल व सुनील पासवान भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >