सम्मेलन की सफलता को लेकर विमर्श

सीतामढ़ी. बथनाहा प्रखंड जदयू की बैठक रविवार को कुशवाहा मार्केट में प्रखंड अध्यक्ष राजगीर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य की गन्ना उद्योग मंत्री डॉ रंजू गीता, सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद मीना सिंह एवं […]

सीतामढ़ी. बथनाहा प्रखंड जदयू की बैठक रविवार को कुशवाहा मार्केट में प्रखंड अध्यक्ष राजगीर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य की गन्ना उद्योग मंत्री डॉ रंजू गीता, सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद मीना सिंह एवं प्रदेश के कई नेता भाग लेंगे. बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, अधिवक्ता शोभा देवी, सुशील कुमार शाही, राम कुमार सिंह, जय नारायण सिंह, गोपाल महतो, राम एकबाल सिंह, सीताराम ठाकुर, कैलास सिंह, विंदेश्वर भगत, दिनेश सिंह, उमेश कापड़ी, सुनील कापड़ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >