हार्ड कोर नक्सली गुलाम मुस्तफा गिरफ्तार

— कई मामले में पुलिस को गुलाम की थी तलाश — गुलाम मुस्तफा पर दुम्मा हिरौता मुखिया से रंगदारी मांगने का आरोप तरियानी(शिवहर). पुलिस ने थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा बांध से हार्डकोर नक्सली गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया है. नक्सली मुस्तफा बेलसंड थाना क्षेत्र के पड़राही गांव का रहने वाला है. कई नक्सली घटनाओं […]

— कई मामले में पुलिस को गुलाम की थी तलाश — गुलाम मुस्तफा पर दुम्मा हिरौता मुखिया से रंगदारी मांगने का आरोप तरियानी(शिवहर). पुलिस ने थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा बांध से हार्डकोर नक्सली गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार किया है. नक्सली मुस्तफा बेलसंड थाना क्षेत्र के पड़राही गांव का रहने वाला है. कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है. अन्य नक्सली नेताओं की तरह पुलिस को इस नक्सली की तलाश थी. पुलिस के अनुसार, संगठन की ओर से नक्सली मुस्तफा रंगदारी की मांग किया करता था. — मुखिया से मांगी थी रंगदारी दुम्मा हिरौता पंचायत के मुखिया इंद्रजीत साह से 10 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी. मुखिया से मुस्तफा ने 28 जून 2015 को रंगदारी मांगी थी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुस्तफा ने कई नक्सली घटनाओं में अपनी स्ंालिप्तता की बात स्वीकार की है. उससे पूछताछ जारी है. बॉक्स में :— मुंबई पुलिस ने की छापेमारीशिवहर. मुंबई के गोरेगांव हब मॉल से करीब 10 लाख के आभूषण की चोरी के मामले में शिवहर पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने शिवहर में छापेमारी कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार आरोपी सीतामढ़ी जिले के पोशुआ पटनिया गांव का रहने वाला है. शिवहर में उसका ससुराल है. चोरी की घटना 7 जुलाई की है. छापेमारी में मुंबई से आये सहायक पुलिस निरिक्षक सूर्यवंशी, सिपाही कुरलकर एवं नगर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार शामिल थे. पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >