सीतामढ़ी. स्थानीय श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज में शैक्षणिक सत्र-2015-16 में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए 14, 15 एवं 16 जुलाई को दो-दो पाली में लिखित जांच परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. प्राचार्य डॉ. राणा तेज प्रताप सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 14 जुलाई को प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली में वाणिज्य की परीक्षा होगी. जबकि 15 जुलाई को प्रथम पाली में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी. वहीं द्वितीय पाली में मनोविज्ञान एवं राजनीति शास्त्र की परीक्षा होगी. 16 जुलाई को प्रथम पाली में इतिहास की परीक्षा होगी. सभी परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ ओएमआर प्रपत्र पर होगी. प्रथम पाली सुबह साढ़े 10 बजे से तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे में होगी. विद्यार्थी को अपने साथ इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश-पत्र के साथ आवेदन प्रपत्र की रसीद लानी होगी. प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी विशेष जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट गोयनका कॉलेज डॉट एसी डॉट इन से प्राप्त कर सकते हैं.
स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन को जांच परीक्षा 14 से
सीतामढ़ी. स्थानीय श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज में शैक्षणिक सत्र-2015-16 में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए 14, 15 एवं 16 जुलाई को दो-दो पाली में लिखित जांच परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. प्राचार्य डॉ. राणा तेज प्रताप सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 14 जुलाई को प्रथम पाली में विज्ञान […]
