लैपटॉप देख खिल उठे महिला वार्ड पार्षदों के चेहरे

फोटो नंबर-32, वार्ड पार्षदों को लैपटॉप देते सभापति सीतामढ़ी : सरकार के निर्देश के अनुसार शनिवार को नगर परिषद के सभी महिला वार्ड पार्षदों को सभापति सुवंश राय व कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने लैपटॉप से लाभान्वित किया. लैपटॉप देख कर सभी महिला वार्ड पार्षदों के चेहरे खिल उठे. — योजना व विकास की मिलेगी […]

फोटो नंबर-32, वार्ड पार्षदों को लैपटॉप देते सभापति सीतामढ़ी : सरकार के निर्देश के अनुसार शनिवार को नगर परिषद के सभी महिला वार्ड पार्षदों को सभापति सुवंश राय व कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने लैपटॉप से लाभान्वित किया. लैपटॉप देख कर सभी महिला वार्ड पार्षदों के चेहरे खिल उठे. — योजना व विकास की मिलेगी जानकारी : सुवंशसभापति श्री राय ने बताया कि नगर विकास विभाग की राशि से वार्ड पार्षदों को लैपटॉप दिया गया है. ताकि महिला पार्षद देश के अन्य नगर परिषद, नगर निगम, नगरपालिका व महानगरपालिका के कामकाज से लैपटॉप के माध्यम से रूबरू होकर अपने वार्ड का भी विकास कर सके. इसके अलावा विभाग की योजनाओं की जानकारी भी हासिल कर सके. महिला वार्ड पार्षद सरिता देवी व लक्ष्मी देवी ने बताया कि लैपटॉप के माध्यम से उन्हें योजनाओं व विकास से संबंधित कई जानकारी हासिल होगी. यह काफी उपयोगी साबित होगा. अच्छे काम करने वाले नगर निगम से प्रेरणा लेकर वे अपने वार्ड का भी विकास कर सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >