भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त

फोटो-7 जब्त शराब के साथ एसएसबी जवान– बाबा वाल्मीकेश्वर स्थान के पास एसएसबी की कार्रवाई– साइकिल पर लदा देसी शराब का गैलन भी बरामद– तीन दिनों के अंदर बॉर्डर पर एसएसबी को मिली बड़ी सफलतासुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शनिवार की अल्लसुबह भारी मात्रा में नेपाली सौंफी व देसी शराब का […]

फोटो-7 जब्त शराब के साथ एसएसबी जवान– बाबा वाल्मीकेश्वर स्थान के पास एसएसबी की कार्रवाई– साइकिल पर लदा देसी शराब का गैलन भी बरामद– तीन दिनों के अंदर बॉर्डर पर एसएसबी को मिली बड़ी सफलतासुरसंड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शनिवार की अल्लसुबह भारी मात्रा में नेपाली सौंफी व देसी शराब का गैलन जब्त किया है. जवानों को नजदीक आते देख तस्कर साइकिल छोड़ कर फरार हो गये. एसएसबी के सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि नेपाल से भारी मात्रा में शराब तस्करी की सूचना पर जवानों ने बाबा वाल्मिकेश्वर स्थान के पास पिलर संख्या-303/8 के पास नाकेबंदी की. इस दौरान चार तस्कर साइकिल पर गैलन लाद कर भारतीय सीमा की ओर आ रहा था. जवानों द्वारा रोकने पर चारों तस्कर साइकिल छोड़ कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गये. साइकिल से 150 बोतल नेपाली सौंफी शराब एवं पांच गैलन देसी शराब बरामद किया गया. जब्त शराब समेत साइकिल की कीमत 14 हजार आंकी गयी है. कार्रवाई में कांस्टेबुल अवतार सिंह, राजेश कुमार, हरिओम यादव एवं सुरेश कुमार शामिल थे. जब्त शराब व साइकिल को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया है. मालूम हो कि इन दिनों बॉर्डर पर तीन दिनों के भीतर भारी मात्रा में नेपाली सौंफी शराब जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >