फोटो-6 परिजन से जानकारी लेते विधान पार्षद व अन्य सोनबरसा. निवर्तमान विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा है कि जिले में अपराध बेकाबू हो गया है. आये दिन आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. स्थानीय मलंगवा रोड में रूपा एचपी पेट्रोल पंप के मालिक महेश कुमार के घर हुई डकैती की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक माह के अंदर बैरगनिया, बाजपट्टी, बेला एवं सोनबरसा में डकैती की घटनाएं हुई है. इससे आम लोगों के साथ व्यवसायी वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है. उन्होंने पीडि़त व्यवसायी के घर परिजनों से मुलाकात की. श्री प्रसाद ने कहा कि पुलिस के स्तर से आज तक एक भी अपराधी नहीं पकड़ा जा सका है. पुलिस को खुली चुनौती देते अपराधी बीच बाजार में घटना को अंजाम दे रहे हैं. एसएसबी, कस्टम व थाना के रहते डकैती का होना सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करता है. इस मौके पर श्री प्रसाद के साथ नेपाल के पूर्व मंत्री व सांसद रामेश्वर प्रसाद, मुखिया जागेश्वर महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, पूर्व मुखिया कमल देव महतो, विद्यानंद राय, सूरज ठाकुर, फकीरा महतो, राम छबिला मुखिया समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
जिले में अपराध बेकाबू : बैद्यनाथ
फोटो-6 परिजन से जानकारी लेते विधान पार्षद व अन्य सोनबरसा. निवर्तमान विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा है कि जिले में अपराध बेकाबू हो गया है. आये दिन आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. स्थानीय मलंगवा रोड में रूपा एचपी पेट्रोल पंप के मालिक महेश कुमार के घर हुई डकैती की घटना पर प्रतिक्रिया […]
