बथनाहा व सोनबरसा में पांच शिक्षकों ने नौकरी छोड़ी

बथनाहा/सोनबरसा : बथनाहा प्रखंड की शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत के तीन पंचायत शिक्षकों ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर त्याग पत्र दे दिया है. इनमें प्राथमिक विद्यालय मोतनाजे टोला के शिक्षक उपेंद्र राम, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर शीतलपट्टी पूर्वी के रामनरेश कुमार व प्राथमिक विद्यालय, डिहटी पश्चिमी के राजू ठाकुर शामिल हैं. बता दें कि राज्य सरकार […]

बथनाहा/सोनबरसा : बथनाहा प्रखंड की शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत के तीन पंचायत शिक्षकों ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर त्याग पत्र दे दिया है. इनमें प्राथमिक विद्यालय मोतनाजे टोला के शिक्षक उपेंद्र राम, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर शीतलपट्टी पूर्वी के रामनरेश कुमार व प्राथमिक विद्यालय, डिहटी पश्चिमी के राजू ठाकुर शामिल हैं. बता दें कि राज्य सरकार ने फर्जी शिक्षकों को नौ जुलाई तक स्वेच्छा से त्याग पत्र दे देने को कहा था. इसकी पुष्टि बीइओ रामायण हाजरा ने की है. इधर, सोनबरसा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, परछहिया के शिक्षक सुबोध कुमार व प्राथमिक विद्यालय, मुशहरी टोल हनुमान नगर के शिक्षक फिरोज हुसैन ने त्याग पत्र दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >