— वन पोषकों का भुगतान वर्षों से लंबित बोखड़ा : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत काम करने वाले वन पोषकों का भुगतान काफी समय से लंबित है. भुगतान की मांग को लेकर वन पोषकों द्वारा प्रखंड कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन किया गया. यहां तक कि आत्मदाह की भी धमकी दी गयी. बावजूद भुगतान नहीं हुआ. — बीडीओ को दिया आवेदन मंगलवार को वन पोषक मेट प्रेमशेखर झा के साथ तीतर देवी, उमेश झा व रमेश झा ने बीडीओ को एक आवेदन देकर भुगतान कराने की मांग की है. कहा है कि वे सभी खड़का गांव के हैं और वर्ष 2009 में मनरेगा के तहत पौधा लगाये थे. तत्कालीन मुखिया व रोजगार सेवक द्वारा तीन वर्ष तक पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. पौधे बड़े हो गये हैं, जबकि भुगतान अब भी लंबित है. — वन पोषकों ने किया था हंगामाबता दें कि पोखरैरा पंचायत के वनपोषकों ने भुगतान नहीं होने पर गत माह प्रखंड कार्यालय पर हंगामा किया था. बीडीओ ने भुगतान कराने का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया था. अब तक भुगतान नहीं हुआ है. वर्ष 14 में प्रखंड के सैकड़ों मनरेगा मजूदरों ने प्रखंड कार्यालय में नौ घंटे तक तालाबंदी की थी. जून 15 में बोखड़ा पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर हंगामा किया था. एसडीओ किशोर कुमार के पहल पर ताला खुला था. — आत्मदाह की चेतावनी बेअसर हरिनगर के वनपोषक राम पूरन भगत ने तो आत्मदाह करने तक की धमकी दे डाली थी. उसे भी भुगतान का आश्वासन मिला था, पर आश्वासन पर आज तक अमल नहीं किया जा सका है. मजदूर भुगतान के लिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.
धरना-प्रदर्शन के बाद भी भुगतान नहीं
— वन पोषकों का भुगतान वर्षों से लंबित बोखड़ा : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत काम करने वाले वन पोषकों का भुगतान काफी समय से लंबित है. भुगतान की मांग को लेकर वन पोषकों द्वारा प्रखंड कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन किया गया. यहां तक कि आत्मदाह की भी धमकी दी […]
