नौ चापाकल को सरकारी बता राशि का गबन

चोरौत : प्रखंड के यदुपट्टी पंचायत के श्याम कुमार चौधरी ने डीएम के जनता दरबार में एक आवेदन देकर स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव व कनीय अभियंता पर निजी चापाकल को सरकारी चापाकल बता कर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया है. आवेदन में श्री चौधरी ने कहा है कि रवींद्र राय, निखिल राय, मनोज […]

चोरौत : प्रखंड के यदुपट्टी पंचायत के श्याम कुमार चौधरी ने डीएम के जनता दरबार में एक आवेदन देकर स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव व कनीय अभियंता पर निजी चापाकल को सरकारी चापाकल बता कर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगाया है. आवेदन में श्री चौधरी ने कहा है कि रवींद्र राय, निखिल राय, मनोज राय, सूरज राय, महेंद्र राय, बुधन राय, उदय राय, विक्रम राय व सत्येंद्र चौधरी समेत नौ लोगों के निजी चापाकल को सरकारी चापाकल बता कर राशि गबन कर ली गयी है. डीएम से जांच करा कार्रवाई करने की मांग की गयी है. मुखिया विंदा कापड़ से प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका तो पंचायत सचिव सियाराम ठाकुर ने उक्त आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >