सीतामढ़ी : मंगलवार को संपन्न विधान परिषद चुनाव के बाद विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थिति आवास पर एक समीक्षात्मक बैठक हुई. श्री ठाकुर ने बताया कि सीतामढ़ी व शिवहर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आयी सूचना से यह स्पष्ट हो गया है कि राजग प्रत्याशी देवेंद्र साह, डुमरा की जीत सुनिश्चित है. कहा, कि उन्हें यह विश्वास था कि चाहे कोई भी दल जितना जोर लगा ले जीत राजग प्रत्याशी की होगी. इसका सबसे बड़ा कारण यह कि है राजग जात की नहीं जमात की राजनीति करती है. मौके पर मौजूद नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि राजग प्रत्याशी को अपना मत देने के लिए दोनों जिले के मतदाता जनप्रतिनिधि धन्यवाद के पात्र है. जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, घनश्याम ठाकुर, पूर्व मंत्री शाहिद अली खां, सांसद राम कुमार शर्मा, प्रो उमेश चंद्र झा समेत अन्य शामिल हैं.
राजग प्रत्याशी देवेंद्र की जीत सुनिश्चत : देवेश
सीतामढ़ी : मंगलवार को संपन्न विधान परिषद चुनाव के बाद विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थिति आवास पर एक समीक्षात्मक बैठक हुई. श्री ठाकुर ने बताया कि सीतामढ़ी व शिवहर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आयी सूचना से यह स्पष्ट हो गया है कि राजग प्रत्याशी देवेंद्र साह, डुमरा की जीत सुनिश्चित है. […]
