भिखारी राय के रूप में हुई शव की पहचान

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव के पास से विगत सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान भिखारी राय के रुप में की गयी है. मृतक सिरखिरिया गांव का रहनेवाला था. थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजन को सौंप दिया गया है. शव को दाह संस्कार […]

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव के पास से विगत सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान भिखारी राय के रुप में की गयी है. मृतक सिरखिरिया गांव का रहनेवाला था. थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजन को सौंप दिया गया है. शव को दाह संस्कार के लिए जाने के क्रम में ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में लखनदेई पुल के पास शव रख कर एनएच-77 जाम कर दिया. ग्रामीण व परिजन हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सूचना पर अनि उमा कांत सिंह, सत्येंद्र कुमार मांझी एवं केएम यादव पुलिस बल के साथ पहुंच कर समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >