फोटो-54 दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को देखते लोग– बेला थाना के मनिथर गांव में हुई दुर्घटना– जयनगर निवासी सुरेश राय का पुत्र था मृतक संजय रायपरिहार/बेला : बेला थाना क्षेत्र के मनिथर गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक संजय राय (23 वर्ष) जयनगर गांव निवासी सुरेश राय का पुत्र था. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किये जाने पर पंचनामा बना कर शव सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, चालक ट्रैक्टर से चिमनी में मिट्टी ढुलाई कर रहा था. मिट्टी खाली कर लौटने के क्रम में नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर सड़क किनारे नाले में पलट गया, जिसमें चालक दब गया. दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया. दो माह पूर्व ही संजय की शादी हुई थी. घर में कोहराम मचा है, वहीं गांव में मातम का माहौल है.
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
फोटो-54 दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को देखते लोग– बेला थाना के मनिथर गांव में हुई दुर्घटना– जयनगर निवासी सुरेश राय का पुत्र था मृतक संजय रायपरिहार/बेला : बेला थाना क्षेत्र के मनिथर गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक संजय राय (23 वर्ष) जयनगर गांव निवासी सुरेश राय का […]
