शिवहर में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा चौथे चरण में 507 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जिले में केंद्रीय चयन पार्षद द्वारा सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा चौथे चरण में रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग संचालित किया गया.

शिवहर: जिले में केंद्रीय चयन पार्षद द्वारा सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा चौथे चरण में रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग संचालित किया गया. जिसमें कुल 2328 में से 1821 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 507 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. डीईओ चंदन कुमार ने बताया कि शिवहर श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में 576 में से 454 उपस्थित रहे. जबकि शिवहर प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 552 में से 423 उपस्थित रहे. कुशहर श्रीराम खेलावन जंगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 600 में से 475 उपस्थित रहे. सुंदरपुर खरौना के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में 600 में से 469 उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >