सीतामढ़ी : सोमवार को हुई हल्की बारिश से हीं शहर पानी-पानी हो गया. हर रोड व गली में पानी हीं पानी नजर आ रहा था. नगर परिषद द्वारा बरसात पूर्व नाले की सफाई का दावा का पोल तब खुल गया जब महज एक घंटे की बारिश में शहर के विभिन्न सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया.
लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी. खास कर जजर्र सड़क व गढ़े के भय से लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि अगला कदम कहां रखा जाये.
गरमी से मिली राहत
हालांकि इस बारिश से लोगों को गरमी से काफी राहत मिली है. करीब 15 दिनों से पड़ रही गरमी के चलते लोग परेशान थे. सोमवार की सुबह 11 से 12 बजे तक हुई बारिश से लोगों की जान में जान आ गयी है
बच्चों ने उठाया बारिश का मजा
बारिश के दौरान विभिन्न स्थानों पर बच्चों को पानी में उछलते-कूदते देखा गया. बच्चे बारिश का खूब लुफ्त उठाये. इधर, स्कूल अवधि में हीं बारिश शुरू होने से बच्चों को घर लौटने में काफी परेशानी हुई. पैदल आने-जाने वाले बच्चों को स्कूल से बारिश में भींगते हुए घर लौटना पड़ा.
