एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित : मोहन

सुरसंड. स्थानीय भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनीष कुमार के आवास पर रविवार को लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि विधान परिषद के एनडीए प्रत्याशी देवेंद्र साह, डुमरा के पक्ष में हवा चली हुई है. अधिकांश पंचायत प्रतिनिधियों के जुबान […]

सुरसंड. स्थानीय भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनीष कुमार के आवास पर रविवार को लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि विधान परिषद के एनडीए प्रत्याशी देवेंद्र साह, डुमरा के पक्ष में हवा चली हुई है. अधिकांश पंचायत प्रतिनिधियों के जुबान पर श्री साह को अपने प्रथम वरीयता का मत देने की बात सामने आ रही है. इससे यह स्पष्ट है कि एनडीए प्रत्याशी श्री साह की जती सुनिश्चित है. मौके पर लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष गुंजन कुमार श्रीवास्तव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष विनोद चौबे, पूरन साह, मनोज ठाकुर, सिकंदर पासवान व सुशील साह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >