फोटो नंबर- 3 मसहां-जगदर पथ का टूटा भाग, 4 एकडंडी गांव व सरेह में घुसा पानी — पानी से मूंग की फसल पूरी तरह बरबाद — दो-चार दिन पानी रहा तो सब्जी को क्षति परिहार (सीतामढ़ी) : नेपाल जल अधिग्रहण क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई बारिश से नदियों में उफान आ गया है. प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली हरदी नदी का पानी करीब सात-आठ गांवों के सरेह में चला गया है. पानी से मूंग की फसल पूरी तरह बरबाद हो जायेगी. यह एक ऐसी फसल है जो हल्का पानी भी बरदाश्त नहीं कर पाती है. इधर, बाढ़ के पानी से प्रखंड के मसहां-जगदर मुख्य पथ में एक जगह 20 फीट में टूट गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. — पानी से सात-आठ गांव प्रभावित बुधवार को करीब 12 बजे पानी आया जो प्रखंड के लहुरिया, खुरसाहां, महुआवा, अधगाईं व एकडंडी समेत सात-आठ गांवों में फैल गया. पानी की तेज धारा से मसहां-जगदर पथ में एक स्थान पर 20 फीट तक सड़क टूट गयी. आवागमन अवरुद्ध हो गया है. जगदर-लहुरिया मुख्य पथ में हरदी लचका पर तीन फिट पानी बह रहा है. लोगों का मानना है कि मूंग की फसल पानी से बरबाद हो गयी और अगर पानी दो-चार दिन रह गया तो सब्जी की फसल भी बरबाद हो जायेगी.
परिहार में बाढ़ के पानी से सड़क टूटी
फोटो नंबर- 3 मसहां-जगदर पथ का टूटा भाग, 4 एकडंडी गांव व सरेह में घुसा पानी — पानी से मूंग की फसल पूरी तरह बरबाद — दो-चार दिन पानी रहा तो सब्जी को क्षति परिहार (सीतामढ़ी) : नेपाल जल अधिग्रहण क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई बारिश से नदियों में उफान आ गया है. प्रखंड […]
