टेंपो दुर्घटना में चालक की मौत

सीतामढ़ी . सीतामढ़ी-सुरसंड एनएच-104 पर सुंदरपुर गांव के समीप बुधवार को टेंपो दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी. वहीं हादसे में टेंपो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. मृतक मुकेश पासवान रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा का रहनेवाला था. जख्मी रामनगरा निवासी विश्वनाथ साह एवं समेदा टोला निवासी राम बालक पटेल को इलाज […]

सीतामढ़ी . सीतामढ़ी-सुरसंड एनएच-104 पर सुंदरपुर गांव के समीप बुधवार को टेंपो दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी. वहीं हादसे में टेंपो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. मृतक मुकेश पासवान रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा का रहनेवाला था. जख्मी रामनगरा निवासी विश्वनाथ साह एवं समेदा टोला निवासी राम बालक पटेल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, टेंपो पर सवार लोग पीपरा से सुरसंड के रास्ते घर लौट रहे थे, इसी बीच एक बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने संतुलन खो दिया और टेंपो पलट गयी. नगर थाने की पुलिस चालक के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करायी में जुटी है. जख्मी लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >