सीतामढ़ी : ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंपलाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को ग्रामीण बैंककर्मी हड़ताल पर रहे.
इससे जिले के सभी ग्रामीण बैंकों में ताले लटके रहे. एसोसिएशन की मांगों में ग्रामीण बैंक कर्मियों को वेतन बढ़ोतरी, प्रायोजित बैंक की तरह सेवा शर्ते, मित्र कमेटी के सुझावों को रद्द किये जाने तथा मानवीय आधार पर नियुक्ति के प्रावधानों को लागू किये जाने समेत 11 सूत्री मांगे शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, हड़ताल से बैंक में करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ है.
हड़ताल की पूर्व संध्या पर ग्रामीण बैंक कर्मियों ने कारगिल चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष संयुक्त रुप से नारेबाजी की तथा हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया गया.
रैली में रघुनाथ साह, नीलेश कुमार, श्वेता चौधरी, राजीव कुमार, ब्यूटी कुमारी, रवि रंजन कुमार, रश्मि भारती, सुशांत चौधरी, जया कुमारी समेत जिला बैंक कर्मचारी संघ के मंत्री विजय कुमार मिश्र, यशवंत राम, संजीव कुमार, दिनेश चंद्र द्विवेदी शामिल थे.
