फोटो-17 शिविर में जांच करते चिकित्सक– डॉर्क्टस डे की पूर्व संध्या पर नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्टसीतामढ़ी : डॉर्क्टस डे की पूर्व संध्या पर नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित फिजियो केयर में मंगलवार को लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में ‘नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट’ का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 142 पुरुष-महिलाओं की जांच की गयी. जांच के उपरांत फिजियो चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सुमन ने शिविर में आये लोगों को नियमित एक्सरसाइज, फाइबर युक्त भोजन, दूध, फल, केला, बादाम, सोयाबीन, हरी सब्जियां लेने की सलाह दी. डॉ सुमन ने बताया कि जीवनशैली में बदलाव शारीरिक सक्रियता, समय पर सोने एवं खाने के साथ हीं कैलशियम विटामिन डी-तीन, जिंक युक्त आहार, नियमित कसरत से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है. मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार, मनीष कुमार, अमित प्रकाश, प्रो राजकुमार गुप्ता, डॉ विजय सर्राफ के साथ फार्मेड कंपनी के संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, संदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
142 महिला व पुरुषों की नि:शुल्क जांच
फोटो-17 शिविर में जांच करते चिकित्सक– डॉर्क्टस डे की पूर्व संध्या पर नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्टसीतामढ़ी : डॉर्क्टस डे की पूर्व संध्या पर नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित फिजियो केयर में मंगलवार को लायंस क्लब सीतामढ़ी यूथ के तत्वावधान में ‘नि:शुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट’ का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 142 पुरुष-महिलाओं […]
