परचा पर चर्चा चौपाल का आयोजन

रीगा : प्रखंड के बुलाकीपुर, रीगा प्रथम व पोशुआ पटनिया में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में परचा पर चर्चा चौपाल का आयोजन किया गया. मौके पर संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में […]

रीगा : प्रखंड के बुलाकीपुर, रीगा प्रथम व पोशुआ पटनिया में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में परचा पर चर्चा चौपाल का आयोजन किया गया. मौके पर संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में किये गये विकास की जानकारी घर-घर जाकर देना है. जदयू नेत्री किरण गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के समय में ही महिला सशक्तीकरण को बल मिला है. आगे इसे और अधिक मजबूत किया जायेगा. प्रो अमर सिंह ने का भाजपा झूठा वादा करने वाली पार्टी है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. नरेंद्र मोदी की सरकार में नौजवान व किसानों को ठगा जा रहा है. मौके पर अभिराम पटेल, बिंदेश्वर कापड़, विनोद राय, रवि कुमार मंडल, शत्रुघ्न मंडल व प्रेम झा समेत नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >