केंद्र कर रहा योजनाओं में कटौती : राम कुमार

बथनाहा. प्रखंड जदयू की ओर से परचा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न पंचायतों के गांवों का दौरा कर चौपाल लगाया गया. प्रखंड अध्यक्ष राजगीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान सरकार द्वारा विगत लगभग 10 वर्षों में जनहित व विकास कार्य किये गये उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. […]

बथनाहा. प्रखंड जदयू की ओर से परचा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न पंचायतों के गांवों का दौरा कर चौपाल लगाया गया. प्रखंड अध्यक्ष राजगीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान सरकार द्वारा विगत लगभग 10 वर्षों में जनहित व विकास कार्य किये गये उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. प्रखंड प्रभारी बबलू मंडल ने समावेशी विकास कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की. जिला महासचिव राम कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा भिन्न-भिन्न योजनाओं में आवंटित राशि की कटौती व उससे बिहार पर पड़ने वाले कुप्रभाव पर चर्चा की. चर्चा में जदयू के वरीय नेता अर्जुन मंडल, गोपाल महतो, सुनील कापड़, अशोक मंडल, राघवेंद्र सिंह, जय नारायण सिंह, शुक्ल देव सिंह, राम कैलाश सिंह, बृज नंदन बैठा, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >