समाहरणालय गोलीकांड : अभियोजन की मांग को लेकर निकाला मौन जुलूस

पेज तीन का बॉटमफोटो नंबर-14, मौन जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवेश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद नवल किशोर राय व अन्य. सर्वदलीय संघर्ष समिति व नागरिक मंच के बैनर तले आयोजनशामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह डुमरा. 11 अगस्त 1998 को समाहरणालय गोलीकांड के दोषी डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों पर मुकदमा […]

पेज तीन का बॉटमफोटो नंबर-14, मौन जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवेश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद नवल किशोर राय व अन्य. सर्वदलीय संघर्ष समिति व नागरिक मंच के बैनर तले आयोजनशामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह डुमरा. 11 अगस्त 1998 को समाहरणालय गोलीकांड के दोषी डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति देने व धारा 353 का जमानतीय बनाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय स्थित अंबेदकर स्थल से मौन जुलूस निकाला गया. सर्वदलीय संघर्ष समिति व नागरिक मंच के तत्वावधान में सोमवार को निकाला गया मौन जुलूस शहर के गांधी मैदान पहुंचा. जुलूस का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कर रहे थे. इससे पूर्व श्री सिंह ने अंबेदकर स्थल पर बाबा साहब भीमराव अंबेदकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जुलूस में पूर्व सांसद नवल किशोर राय, संयोजक जयप्रकाश राय, सह संयोजक अरुण कुमार गोप व सत्येंद्र कुशवाहा, राजकिशोर ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामबाबु साह, डॉ राजेश सिंह, रामशरण अग्रवाल, रामलसण सिंह कुशवाहा, मोहन सिंह, राजकुमार गुप्ता, दिलीप खिरहर, सुनील कुशवाहा, शोभा देवी, विश्वनाथ बुंदेला, केदार शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, रामबाबु हसंह, शमा प्रवीण, मुन्नी देवी, चंदन सिंह, सुरेश बैठा व महेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >