फोटो- 7 पदाधिकारी के साथ चयनित खिलाड़ी जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में चयन प्रतियोगिता का आयोजनसभी छह चयनित खिलाड़ी पांच जुलाई को राज्यस्तरीय चयन में लेंगे हिस्सासीतामढ़ी. जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिले के परिहार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुतिहारा में आयोजित चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला हैंडबॉल के सचिव अतुल कुमार एवं जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने संयुक्त रुप से परिचय प्राप्त कर किया. सचिव श्री कुमार ने बताया कि बालक वर्ग के छह खिलाडि़यों का चयन कर उन्हें पांच जुलाई को राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना भेजा जायेगा. श्री वर्मा ने खिलाडि़यों को शिक्षा एवं खेल दोनों में जम कर मेहनत करने की बात कही. चयनित खिलाडि़यों में अभिषेक कुमार, किसलय कुमार, प्रशांत कुमार, नितेश कुमार, शिवशंकर एवं रोहित कुमार शामिल है. मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव शाकिर हुसैन, योग संघ के सचिव अरविंद पांडेय, पावर लिफ्टिंग के सचिव धनंजय कुमार, कुश्ती संघ के सचिव सतीश कुमार, बॉडी बिल्डिंग के सचिव अरविंद कुमार, पप्पू कुमार, निष्कर्ष वर्मा उपस्थित थे.
हैंडबॉल प्रतियोगिता में छह खिलाडि़यों का चयन
फोटो- 7 पदाधिकारी के साथ चयनित खिलाड़ी जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में चयन प्रतियोगिता का आयोजनसभी छह चयनित खिलाड़ी पांच जुलाई को राज्यस्तरीय चयन में लेंगे हिस्सासीतामढ़ी. जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिले के परिहार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुतिहारा में आयोजित […]
