जमीन से जुड़ा हो जनप्रतिनिधि

फोटो नंबर- 12 संबोधित करते विधायक व अन्य सुप्पी : विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के रामनगरा गांव निवासी व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के आवास पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व एनडीए कार्यकर्ताओं की मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष भैरवीनंदन सिंह व संचालन […]

फोटो नंबर- 12 संबोधित करते विधायक व अन्य सुप्पी : विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के रामनगरा गांव निवासी व भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के आवास पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों व एनडीए कार्यकर्ताओं की मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष भैरवीनंदन सिंह व संचालन जिला महामंत्री श्यामचंद्र सिंह अमिताभ ने किया. मौके पर एनडीए प्रत्याशी देवेंद्र साह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ प्रत्याशी धन-बल, बाहुबल व एसी में रह कर चुनाव जीतना चाह रहे हैं. ऐसे प्रत्याशी जीतने के बाद एसी से बाहर नहीं आयेंगे. जनप्रतिनिधि जमीन से जुड़े रहने वाला होना चाहिए. कहा, उन्हें विश्वास है कि त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वे चुनाव जरूर जीतेंगे. उनके मान-सम्मान व क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात एक कर दिखायेंगे. — सूबे में भाजपा की हवा रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि संसद में एनडीए के 350 सांसद बहुमत प्राप्त है. किसी भी बिल को आसानी से पास कराया जाता है. बिहार में एनडीए प्रत्याशी के जीत से हीं राज्य का समुचित विकास हो पायेगा. कहा, सूबे में भाजपा की हवा है. जंगलराज को समाप्त करने के लिए एनडीए प्रत्याशी को जीताना बहुत जरूरी है. मौके पर शिवेंद्र सिंह, नागेश पासवान, आमोद कुमार पिंटू, विनय पटेल, अरुण साह, दिलीप साह, रामायण साह, राकेश झा, संजय झा व जय शंकर ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >