— प्राथमिक विद्यालय, जानकी स्थान उर्दू का मामला — नप उप सभापति ने बीइओ को लिखा पत्र सीतामढ़ी : नगर के वार्ड नंबर-6 स्थित प्राथमिक विद्यालय, जानकी स्थान उर्दू की प्रधान शिक्षिका मैमूना खातून पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. इस बाबत नगर परिषद के उप सभापति इरशाद अहमद ने डुमरा बीइओ को पत्र भेज प्रधान शिक्षिका की मनमानी से अवगत कराने के साथ हीं उन्हें इस स्कूल से हटा कर अनुभवी प्रधान शिक्षक का पदस्थापन कराने की अनुशंसा की है. — प्रधान नहीं देती कोई जानकारी उप सभापति ने बीइओ को बताया है कि प्रधान शिक्षिका द्वारा पठन-पाठन व एमडीएम में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. मैमूना खातून जब से प्रधान का प्रभार ग्रहण की है तब से विद्यालय की किसी गतिविधि की जानकारी न तो उन्हें दी है और न सचिव को. पूछे जाने पर हर बार बहाना बना देती है. किसी योजना या कार्यक्रम का कोई रिपोर्ट भी नहीं देखने देती हैं. — अध्यक्ष व सचिव का हस्ताक्षर नहीं पत्र में बताया गया है कि माह में 10 दिन एमडीएम बंद रहता है. इससे संबंधित पंजी पर आज तक अध्यक्ष व सचिव से हस्ताक्षर नहीं कराया गया है. श्री अहमद को आशंका है कि अध्यक्ष व सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर विभाग को रिपोर्ट कर दिया जाता होगा. रसोइया पर भी एमडीएम की हेराफेरी में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है. — आहत सचिव ने दिया त्याग पत्र बताया गया है कि विद्यालय प्रबंधन की उक्त कार्यशैली से क्षुब्ध होकर सचिव ने 26 जून को पद से त्याग पत्र दे दिया. त्याग पत्र को अध्यक्ष द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है. श्री अहमद ने बीइओ से सचिव का चुनाव कराने की भी अनुशंसा की है.
बीइओ से प्रधान शिक्षिका को हटाने की अनुशंसा
— प्राथमिक विद्यालय, जानकी स्थान उर्दू का मामला — नप उप सभापति ने बीइओ को लिखा पत्र सीतामढ़ी : नगर के वार्ड नंबर-6 स्थित प्राथमिक विद्यालय, जानकी स्थान उर्दू की प्रधान शिक्षिका मैमूना खातून पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. इस बाबत नगर परिषद के उप सभापति इरशाद अहमद ने डुमरा बीइओ को पत्र […]
