बाढ़ को ले डीएम ने किया बेलवा घाट का निरीक्षण

स्लुइस गेट व बांध निर्माण की धीमी गति पर चिंता पिपराह : डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने बेलवा घाट का निरीक्षण किया. इस क्रम में डीएम ने बागमती प्रमंडल द्वारा बेलवा घाट पर किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली.इसके बाद निर्माण की धीमी गति पर चिंता […]

स्लुइस गेट व बांध निर्माण की धीमी गति पर चिंता

पिपराह : डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने बेलवा घाट का निरीक्षण किया. इस क्रम में डीएम ने बागमती प्रमंडल द्वारा बेलवा घाट पर किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली.इसके बाद निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मालूम हो कि बेलवा घाट पर नरकटिया गांव की तरफ कटाव भी नदी द्वारा किया जाता रहा है.

जिसको रोकने के लिये प्रत्येक वर्ष बोरा में मिट्टी भर कर कटाव को रोकने का प्रयास किया जाता है. विभाग के इस कार्यशैली से लोगों में क्षोभ रहता है. डीएम ने विभागीय पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए स्लुइस गेट एवं बांध निर्माण को तेज करने का निर्देश दिया. बतातें चलें कि बागमती नदी की पुरानी धारा पर स्लूइस गेट लगाने व बेलवा- देवापुर के बीच बांध निर्माण पर करीब 73 करोड़ की योजना है.

जिस पर काम चल रहा था. फिलहाल कार्य ठप है. डीएम ने इसके लिये भू-अधिग्रहण की स्थिति पर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली. बाढ़ के पूर्व डीएम के इस निरीक्षण से बागमती प्रमंडल के अभियंताओं में हड़कंप है. मौके पर एसपी शिवकुमार झा, डीडीसी अशोक कुमार सिंह, एसडीओ लालबाबू सिंह, कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे.

वाहन चेकिंग अभियान

तरियानी. प्रखंड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 14 गाड़ी पकड़े गये. जिसे डीटीओ के पास कारवाई के लिए भेजा गया. जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >