मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार : मोहन

सीतामढ़ी : लोजपा के जिलाध्यक्ष मोहन झा ने शनिवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है. सीतामढ़ी व शिवहर जिले में बिहार विधान परिषद् के एनडीए प्रत्याशी डुमरा प्रमुख देवेंद्र साह के पक्ष में तूफान चल रहा है. चुनाव अभियान की समीक्षा […]

सीतामढ़ी : लोजपा के जिलाध्यक्ष मोहन झा ने शनिवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है. सीतामढ़ी व शिवहर जिले में बिहार विधान परिषद् के एनडीए प्रत्याशी डुमरा प्रमुख देवेंद्र साह के पक्ष में तूफान चल रहा है. चुनाव अभियान की समीक्षा के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा एवं हम के जीतन राम मांझी के पक्ष में वोटर पूरी तरह गोलबंद है. यहां गंठबंधन के उम्मीदवार अपनी इज्जत आबरू बचाने के लिए जमानत बचाने की कोशिश कर रहे हैं. निर्दलीय प्रत्याशी अपनी धन लुटाने के बाद हार मान लिया है. एनडीए प्रत्याशी श्री साह करीब चार हजार वोटों से जीत दर्ज कर सीतामढ़ी की मान व सम्मान की रक्षा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >