सीतामढ़ी : जन-जीवक कल्याण संघम (आरएमपी) के बैनर तले ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक शुक्रवार को गीता भवन, डुमरा में डॉ रामा शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई. उपस्थित चिकित्सकों को जानकारी दी गयी कि आगामी 29 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉल में स्वास्थ्य समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण प्रैक्टिशनरों के हित में एनआइओएस द्वारा प्रशिक्षण की घोषणा की जायेगी. इन प्रैक्टिशनरों की स्वास्थ्य मित्र के रूप में सरकार बहाल करेगी. बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों से एकता प्रदर्शित करने की अपील की गयी है. मौके पर डॉ शत्रुध्न प्रसाद रंजन, डॉ रामलखन मंडल, डॉ रामकृष्ण महतो, डॉ राजकुमार झा, डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ जयनारायण सिंह, डॉ अमित कुमार चोपड़ा, डॉ आस नारायण राय, डॉ मक्खन सहनी, डॉ सतीश कुमार, डॉ अखिलेश ठाकुर समेत दर्जनों चिकित्सक उपस्थित थे.
स्वास्थ्य मित्र के रूप में बहाल होंगे प्रैक्टिशनर
सीतामढ़ी : जन-जीवक कल्याण संघम (आरएमपी) के बैनर तले ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक शुक्रवार को गीता भवन, डुमरा में डॉ रामा शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई. उपस्थित चिकित्सकों को जानकारी दी गयी कि आगामी 29 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉल में स्वास्थ्य समागम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. उक्त कार्यक्रम […]
