ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के दोहरा सहबाजपुर गांव निवासी सचींद्र सिंह के पुत्र कुंदन कुमार(18 वर्ष) की इलाहाबाद के पास ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. मृतक मुंबई जा रहा था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अमित कुमार टुन्ना शुक्रवार को मृतक के परिजन से मिल कर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि वह शीघ्र […]

सीतामढ़ी : रीगा प्रखंड के दोहरा सहबाजपुर गांव निवासी सचींद्र सिंह के पुत्र कुंदन कुमार(18 वर्ष) की इलाहाबाद के पास ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. मृतक मुंबई जा रहा था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अमित कुमार टुन्ना शुक्रवार को मृतक के परिजन से मिल कर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि वह शीघ्र हीं प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर सरकारी सहायता की मांग करेंगे. मौके पर आलोक सिंह, अवधेश सिंह, चुन्नु सिंह, राकेश यादव एवं नीरज कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >