सोनबरसा : थाना क्षेत्र के लालबंदी गांव के पास शुक्रवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूब कर एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. सूचना मिलने पर अनि संजीव कुमार एवं रवींद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त विक्षिप्त युवक को पिछले दो दिनों से यहां देखा गया था.
विक्षिप्त युवक की डूब कर मौत
सोनबरसा : थाना क्षेत्र के लालबंदी गांव के पास शुक्रवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूब कर एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. सूचना मिलने पर अनि संजीव कुमार एवं रवींद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम […]
