शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

फोटो-24 मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते नियोजित शिक्षक सीतामढ़ी : टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के नेताओं ने सरकार के वेतनमान संबंधी अपमानजनक प्रस्ताव के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार की शाम नगर के कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. संघ के जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार एवं जिलाध्यक्ष साकेत कुमार […]

फोटो-24 मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते नियोजित शिक्षक सीतामढ़ी : टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के नेताओं ने सरकार के वेतनमान संबंधी अपमानजनक प्रस्ताव के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार की शाम नगर के कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. संघ के जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार एवं जिलाध्यक्ष साकेत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने सरकार, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं वेतनमान कमेटी के विरुद्ध नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि वेतनमान का यह प्रारूप अप्रशिक्षितों का अपमान है, इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. संगठन प्रभारी अमित कुमार ने बिना ग्रेड पे एवं आवास भत्ता और मेडिकल सुविधा हीन वेतनमान को हास्यास्पद बताया. मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि सरकार को झुकना होगा. मौके पर अरुण कुमार, ओमप्रकाश, विनोद कुमार, साकेश कुमार, सुमित कुमार, मुरली मनोहर, राजेश कुमार, मनोज कुमार समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >