जेल के कायाकल्प को लेकर योजना तैयार

फोटो नंबर-21, जानकारी देते सहायक अभियंता– भूकंप से क्षतिग्रस्त भवन का होगा मरम्मतसीतामढ़ी : भूकंप से क्षतिग्रस्त भवन व जेल के कायाकल्प को लेकर योजना तैयार कर ली गयी है. भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि भूकंप से क्षतिग्रस्त भवनों को चिह्नित कर लिया गया है. इसी प्रकार जेल में […]

फोटो नंबर-21, जानकारी देते सहायक अभियंता– भूकंप से क्षतिग्रस्त भवन का होगा मरम्मतसीतामढ़ी : भूकंप से क्षतिग्रस्त भवन व जेल के कायाकल्प को लेकर योजना तैयार कर ली गयी है. भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि भूकंप से क्षतिग्रस्त भवनों को चिह्नित कर लिया गया है. इसी प्रकार जेल में कैदियों की बुनियादी सुविधा व सुरक्षा को लेकर भी योजना बनायी गयी है. जेल में कैदियों व कार्यरत कर्मियों की सुविधा के लिए 10 चापाकल गाड़ा जायेगा. इसी प्रकार सुरक्षा के दृष्टिकोण से पांच वॉच टावर व मिट्टी भराई का कार्य होना है. बैरक का मरम्मत कार्य भी कराया जाना है. इधर, हॉस्पिटल समेत अन्य सरकारी भवन की मरम्मत भी करायी जायेगी. डीएम से अनुमति मिलने के बाद कार्य आरंभ कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >