इंडियन बैंक कैंपस में महिला ग्राहक से 49 हजार रुपये छीने

खंड मुख्यालय बाजार स्थित इंडियन बैंक के ब्रांच कैंपस में बदमाशों ने महिला ग्राहक से 49 हजार रुपये छीन लिया.

बाजपट्टी. प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित इंडियन बैंक के ब्रांच कैंपस में बदमाशों ने महिला ग्राहक से 49 हजार रुपये छीन लिया. घटना गुरुवार की है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाना से प्रपुअनि सोनेलाल कुमार दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. पुलिस बैंक व उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बसौल गांव निवासी मसरुरा प्रवीण इंडियन बैंक से 49 हजार रुपये की निकासी कर निकल रही थी. इसी क्रम में बैंक गेट के पास ही बदमाशों ने रुपये छीन लिए. जबतक पीड़िता हल्ला करती, तबतक बदमाश बाइक से भाग निकले. समाचार लिखने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >