कैदियों के पास से मोबाइल, चार्जर व सीम जब्त

प्रथम पेज प्रस्तावित — 8 मोबाइल, 7 सीम व 10 चार्जर जब्त– सदर एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी संवाददातासीतामढ़ी : विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मंडलकारा में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर मोबाइल, सीम व चार्जर जब्त किया गया है. डीएम व एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ संजीव कुमार […]

प्रथम पेज प्रस्तावित — 8 मोबाइल, 7 सीम व 10 चार्जर जब्त– सदर एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी संवाददातासीतामढ़ी : विधि-व्यवस्था को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मंडलकारा में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर मोबाइल, सीम व चार्जर जब्त किया गया है. डीएम व एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ संजीव कुमार व सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय के नेतृत्व में छापेमारी कर आठ मोबाइल, 10 चार्जर व सात सिम समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया. छापेमारी तकरीबन 3 घंटा, सुबह आठ से 11 बजे तक चली. तलाशी के क्रम में विभिन्न वार्ड व बाथरूम से उक्त सामान को जब्त किया गया. कुछ डुमरा निवासी रवींद्र राय व बरियारपुर निवासी विवेक राय समेत कुछ अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल व सीम जब्त करने की बात सामने आयी है. सदर डीएसपी श्री उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विधि-व्यवस्था को लेकर छापेमारी की गयी है. यह निरंतर जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >