फोटो-20 अस्पताल में इलाजरत महिला– नगर के मेला रोड, भवदेपुर की घटना– पुत्री से छेड़खानी का कर रही थी विरोधसीतामढ़ी : नगर के मेला रोड, भवदेपुर में पुत्री से छेड़खानी की शिकायत करने पर एक महिला को लात-घुस्सा से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी सुमित्रा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीडि़त महिला का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. पीडि़ता ने बताया है कि उसकी पुत्री नगरपालिका मध्य विद्यालय में सातवीं की छात्रा है. स्कूल जाने व आने के दौरान मोहल्ले का कृष्णा दास उसकी पुत्री से छेड़खानी करता था. गुरुवार को स्कूल से लौटने के दौरान एक गली में रोक कर उसकी पुत्री से छेड़खानी किया. शिकायत करने पर लात-घुस्से से उसकी जबरदस्त पिटाई की गयी. पीडि़त महिला के पति भरत साह का पिछले वर्ष देहांत हो गया था. वह चौका बरतन करके दो पुत्री व दो पुत्र का भरण पोषण करती है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि महिला का बयान लिया गया है, जल्द हीं प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जायेगा.
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की पीटा
फोटो-20 अस्पताल में इलाजरत महिला– नगर के मेला रोड, भवदेपुर की घटना– पुत्री से छेड़खानी का कर रही थी विरोधसीतामढ़ी : नगर के मेला रोड, भवदेपुर में पुत्री से छेड़खानी की शिकायत करने पर एक महिला को लात-घुस्सा से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी सुमित्रा देवी को इलाज के लिए […]
