फोटो नंबर-5, स्मृति दिवस पर मौजूद संचालिका व अन्यसीतामढ़ी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र डॉ रेणु चटर्जी के क्लिनिक परिसर में आदरणीय मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया. इसमें संस्था की संचालिका बंदना बहन ने कहा कि मातेश्वरी जी की आज संसार में मां दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती के रूप में मंदिर में पूजा करते हैं. उनके वास्तविक रूप व गुणों से अनभिज्ञ है. वास्तव में मातेश्वरी बाल्यकाल से निराकार ज्योति स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव बाबा को याद की व विश्व कल्याणार्थ संस्था में पूर्ण निश्चय के साथ समर्पित हुई. इस कारण वह शिव शक्ति कहलायी. आत्मा के अंदर छिपे दुगुणों को खत्म किया, इस कारण दुर्गा कहलायी. वाणी से ज्ञान सुना कर सरस्वती कहलायी. जगदंबा मां कहना था कि हर घड़ी अंतिम घड़ी है. इसलिए समय का इंतजार कम कीजिए. कार्यक्रम का संचालन सुबह छह बजे से शाम 6.30 बजे तक चलता रहा. इसमें ब्रह्मा बहनों के अलावा कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे. माउंट आबू से आये बीके कीर्ति भाई भी कार्यक्रम में शामिल हुूए. मातेश्वरी के स्मृति दिवस को मना कर लोगों को शिव शक्ति की आराधना का आभास मिला.
मातेश्वरी जगदंबा की पुण्य स्मृति दिवस मनाया
फोटो नंबर-5, स्मृति दिवस पर मौजूद संचालिका व अन्यसीतामढ़ी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र डॉ रेणु चटर्जी के क्लिनिक परिसर में आदरणीय मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया. इसमें संस्था की संचालिका बंदना बहन ने कहा कि मातेश्वरी जी की आज संसार में मां दुर्गा, लक्ष्मी व […]
