ग्रामीण क्षेत्र के लोग योजनाओं से वंचित : फूदन

फोटो नंबर- 25 लोगों से बात करते फूदन झा बोखड़ा : प्रखंड के महिसौथा, बढ़ौल, भरौन व बोखड़ा समेत अन्य गांवों का भ्रमण कर समाजसेवी सह अधिवक्ता फूदन झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोग सरकार प्रायोजित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. श्री झा ने उक्त गांव के सैकड़ों लोगों से मिल […]

फोटो नंबर- 25 लोगों से बात करते फूदन झा बोखड़ा : प्रखंड के महिसौथा, बढ़ौल, भरौन व बोखड़ा समेत अन्य गांवों का भ्रमण कर समाजसेवी सह अधिवक्ता फूदन झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोग सरकार प्रायोजित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. श्री झा ने उक्त गांव के सैकड़ों लोगों से मिल कर उनकी मूलभूत सुविधा शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली समेत अन्य समस्याओं की सूची बनायी. बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं से साधारण वर्ग व खास कर महादलित मोहल्ले के लोग वंचित है. उन्हें सही जानकारी देने वाला और लाभ दिलाने वाला कोई नहीं है. श्री झा ने लोगों से कहा कि अगर उनका सहयोग मिला तो वे उनकी आवाज को बुलंद करेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे. जन संपर्क में उनके साथ रौशन कुमार, राजकिशोर यादव, विजय पंडित, सोनफी पासवान व अधिवक्ता रूपेश झा समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >