— आगामी 24-25 जून को गन्ना किसानों का कार्यक्रम– ईख कास्तकार संघ के अलावा कई संगठन लेंगे हिस्सा– कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस्मा के प्रतिनिधि भी आमंत्रितसीतामढ़ी : आगामी 24-25 जून को गन्ना किसान दिल्ली के जंतर मंतर पर डेरा डालेंगे. गन्ना मूल्य के बकाया राशि के भुगतान के लिए आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जायेगा. ईख कास्तकार संघ के महासचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारतीय किसान यूनियन, शेतकारी संगठन, सीफा, किसान जागृति मंच, ईख कास्तकार संघ के बैनर तले हजारों किसान इस सत्याग्रह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. देश भर में बकाया ईख मूल्य 21 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने, ईख मूल्य का निर्धारण लागत में 50 प्रतिशत जोड़ कर करने, गन्ना और चीनी की कीमत लागत के आधार पर तय किये जाने की मांग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में भाकियू के द्वारा इस्मा के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत, शेतकारी संगठन के राजू सेठी, सीफा के चेंगल रेड्डी, शांता कुमार एवं ईख कास्तकार संघ के नागेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य वक्ता होंगे.
जंतर मंतर पर डेरा डालेंगे गन्ना किसान
— आगामी 24-25 जून को गन्ना किसानों का कार्यक्रम– ईख कास्तकार संघ के अलावा कई संगठन लेंगे हिस्सा– कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस्मा के प्रतिनिधि भी आमंत्रितसीतामढ़ी : आगामी 24-25 जून को गन्ना किसान दिल्ली के जंतर मंतर पर डेरा डालेंगे. गन्ना मूल्य के बकाया राशि के भुगतान के लिए आवाज उठाते हुए […]
