— लालबंदी बॉर्डर पर एसएसबी को मिली सफलता– भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा बकरासोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रविवार की रात लालबंदी बॉर्डर के पास एक पिकअप वैन पर लदा 80 बकरा जब्त किया है. जब्त बकरे को तस्करों द्वारा नेपाल ले जाया जा रहा था. एसएसबी 51 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक हेमंत कुमार ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि मवेशी तस्करों द्वारा बड़ी संख्या में बकरे को पिकअप वैन(बीआर 06जीए 3245) पर लाद कर नेपाल ले जाया जा रहा है. सूचना पर तत्काल जवानों को अलर्ट करते हुए सघन चेकिंग चलाया गया. इसी दौरान नेपाल के त्रिभुवन नगर की ओर जाते वैन को रोका गया, जिस पर बकरा लदा था. वाहन चालक गाड़ी छोड़ कर निकल भागा. गाड़ी समेत बकरे की कीमत चार लाख एक हजार आंकी गयी है, जिसे कस्टम को सौंप दिया गया. कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर अविनाश जाखड़, कांस्टेबुल सुरेश कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे.
पिकअप वैन समेत 80 बकरा जब्त
— लालबंदी बॉर्डर पर एसएसबी को मिली सफलता– भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा बकरासोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रविवार की रात लालबंदी बॉर्डर के पास एक पिकअप वैन पर लदा 80 बकरा जब्त किया है. जब्त बकरे को तस्करों द्वारा नेपाल ले जाया जा रहा था. […]
